फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Complaint of whitewash in the name of investigation to CM

Rampur News: सीएम से की जांच के नाम पर लीपापोती की शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Complaint of whitewash in the name of investigation to CM
रामपुर। किशनपुर मौलागढ़ के ग्रामीणों ने गांव के विकास कार्यों में गड़बड़ी के बाद हुई जांच के नाम पर लीपापोती की शिकायत सीएम योगी से की है। ग्रामीणों ने सीएम को पत्र भेजकर यह शिकायत की है। तहसील क्षेत्र के गांव किशनपुर मौलागढ़ निवासी प्रेमपाल, हर प्रसाद, राम भरोसे, बिचतर सिंह, मोहम्मद इश्तियाक ने डीएम को पत्र देकर विकास कार्यों में घपलेबाजी कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत की थी। इस पर तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने जांच टीम गठित कर दी थी। 29 जनवरी को किशनपुर मौलागढ़ पहुंची जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं को साथ लेकर ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों का मौके पर जाकर सत्यापन किया था।
विज्ञापन

जांच टीम को ग्राम प्रधान द्वारा गूल की सफाई का कार्य दर्शाकर निकाली गई रकम का दुरुपयोग हुआ मिला था। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच में लीपापोती की गई है। शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अधिकारियों पर जांच को दबाने का आरोप लगाते हुए फिर से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed