फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Company is not coming for tender, wait for municipality

Rampur News: टेंडर के लिए नहीं आ रही कंपनी, पालिका का बढ़ रहा इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Company is not coming for tender, wait for municipality
रामपुर।
विज्ञापन

आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। बधियाकरण के लिए निकाले गए करीब 39 लाख के टेंडर मे कोई रुचि नहीं ले रहा है। जिस वजह से अभी तक किसी भी कंपनी ने कदम नहीं बढ़ाया है।

नगरपालिका परिषद ने दो माह पहले आवारा कुत्तों का बधियाकरण कराने के लिए योजना बनाई थी। इसके तहत कुत्तों को बधियाकरण करने के बाद उन्हें जियो टैग लगाकर छोड़ दिया जाएगा। जिससे इनकी आबादी पर काफी हद तक लगाम लग सकेगी। मगर अगस्त माह में टेंडर निकालने के बाद अभी तक किसी भी कंपनी ने इसमें रुचि नहीं ली, तो टेंडर कैंसिल करना पड़ा था। इसके बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह में फिर 39 लाख के करीब टेंडर निकाला गया है, लेकिन इस बार भी अब तक किसी कंपनी ने कदम नहीं बढ़ाया है। जिस वजह से बधियाकरण की कार्रवाई अटकी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कोशिश की जा रही है। कंपनी के आते ही इस पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed