फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   commotion at dcb for not changeing notes

नोट नहीं बदलने पर डीसीबी पर हंगामा

Wed, 16 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
commotion at dcb for not changeing notes
डीसीबी पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय रिजर्व बैंक ने जिला सहकारी बैंक में 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने पर पाबंदी लगा दी है। बैंक में जब नोट जमा नहीं किए गए तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैंक अधिकारियों और पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत किया। इसके बाद कनेक्टिविटी धोखा दे गई। 
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक में कई दिन से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा किए जा रहे थे। पैसे जमा करने वालों की रोजाना भीड़ लग रही थी। कांग्रेस के स्थानीय नेता फैसल लाला का दावा है कि उन्होंने सहकारी बैंक द्वारा मंत्री आजम खां के जौहर ट्रस्ट के नोटों को नियमविरुद्ध बदलने की शिकायत आरबीआई से की थी। उनका कहना था कि आरबीआई ने 14 नवंबर को  जिला सरकारी बैंक में पुराने नोटों के लेन-देन पर रोक लगा दी।  
विज्ञापन


चूंकि बैंक को आदेश रात में मिले थे इसलिए लोगों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। लिहाजा, प्रतिबंधित नोट जमा करने के लिए लोग दिन निकलते ही बैंक पहुंच गए। बंद नोट जमा करने वालों की सुबह लंबी कतार लग गई। इतने में बताया गया कि डीसीबी में पुराने नोट जमा नहीं किए जाएंगे। यह सुनकर लोग हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग हंगामा करते हुए बैंक में घुस गए। मामला बिगड़ता देखकर डीएम और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस मौके पर पहुंचेतो नेट कनेक्टिविटी भी धोखा दे गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed