{"_id":"62361ae474b09e7a8f0756b4","slug":"colour-and-gulal-used-in-holi-rampur-news-mbd422010080","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गुंझिया खाकर दी होली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली जमकर उड़ा रंग-गुलाल, गुंझिया खाकर दी होली की बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। होलिका दहन होते ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह होते ही लोग घरों से निकल आए। लोग रंगों में सराबोर हो गए। कहीं निकली चौपाई तो कहीं फाल्गुनी फाग में लोग थिरकते रहे। बृज के होली गीतों ने वातावरण में रंग भर दिए। कहीं डीजे पर युवाओं की टोली डांस कर रही थी तो कहीं गली मोहल्लों में फिल्मी होली गीतों पर लोग थिरक रहे थे। शहर की प्रत्येक गली और मोहल्ले में होली के रंगों का नजारा देखते ही बनता था।
फूलों की हुई बारिश
शुक्रवार को होरियारों की टोली घरों से अबीर गुलाल लेकर निकल पड़ीं। पुराना गंज में होली चौक से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें फूलों की होली खेली गई। होरियारे ढोल की थाप पर थिरक रहे थे। बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा पर छतों पर खड़े लोग फूल और अबीर गुलाल उड़ाकर शोभायात्रा का स्वागत करते नजर आए। होली चौक से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, पंडित जी वाली गली, हरिहर मंदिर, प्रजापति धर्मशाला, चमन चौक, पुराना गंज चौकी होते हुए वापस होलिका दहन स्थल पर पहुंच गई।
चौपाई में थिरके होरियारे
सुबह लोगों ने पहले तो सूखे रंग और गुलाल से होली खेली। इसके बाद दोपहर होते होते शहर में हर तरफ गली और कूचों में रंग बरसने लगा। पुराना गंज, मिस्टनगंज, सराफा बाजार, राजद्वारा, सिविल लाइंस, आवास विकास, राधा रोड, वीपी कॉलोनी, माला रोड, नूरमहल आवास विकास, जौहर मार्ग, शौकत अली मार्ग, ज्वालानगर, आदर्श रामलीला मैदान, बाबा दीप सिंह नगर, तिलकनगर, तोपखाना गेट, गंगापुर, आवास विकास गंगापुर कॉलोनी, पुरानी आवास विकास कॉलोनी समेत पूरा शहर होली के रंग में रंग गया। जगह-जगह बैंडबाजों के साथ भी चौपाई का जुलूस निकाले गए। एक तरह होरियारे अपनी मस्ती में मस्त थे। महिलाएं भी किसी ने पीछे नहीं रहीं। कॉलोनियों, मोहल्लों में महिलाएं टोलियां बनाकर होली खेलने निकल पड़ीं। एक दूसरे के अबीर और गुलाल लगाया और रंगों से भी सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
गले मिलकर एक दूूसरे को दी होली की बधाई
दोपहर तक तो लोग रंगों की मस्ती में खोए रहे। दोपहर बाद लोगों ने स्नान कर नए वस्त्र पहनकर एक-दूसरे के घर जाना शुरू कर दिया था। कई मुस्लिम परिवार के सदस्य अपने हिंदू भाइयों के घर पहुंचे। उन्हें गले लगाकर होली की बधाई दी। होली की शुभकामनाएं देने के दौरान गुझिया, दही भल्ले और तरह-तरह के पकवान परोसे गए। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। बुजुर्गों ने बच्चों का साथ दिया और जमकर होली खेली। लोगों ने मिठाई, गुझिया, पापड़, दहीबड़े और अन्य पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया। होली मिलन का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।