{"_id":"66722e18dd6fc8bba3015ef8","slug":"colony-residents-troubled-by-waterlogging-problem-rampur-news-c-282-1-smbd1025-123959-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जलभराव की समस्या से परेशान कॉलोनीवासी
विज्ञापन
रामपुर। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने उत्तराखंड सीमा पर रेलवे स्टेशन के पास सटी एलाइंस साउथ एवेन्यू कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे द्वारा बनाई गई पुलिया का निरीक्षण कर नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी को संयुक्त रूप से जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड सीमा स्थित रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास बसी एलाइंस साउथ एवेन्यू कॉलोनी के लोग स्थानीय प्रशासन से बीते काफी समय से बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं। काॅलोनी वालों की शिकायत पर मामले की जांच राजस्व कर्मचारी व रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर भी कर चुके हैं, लेकिन कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है।
कॉलोनी के लोगों ने रेलवे विभाग पर पानी निकासी को देखते हुए छोटी पुलिया का निर्माण करने का आरोप लगाया है। लोगों की शिकायत पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने सोमवार की शाम रेलवे विभाग द्वारा बनाए जा रहे नाले व पुलिया का निरीक्षण किया। कॉलोनी के लोगों ने उन्हें बताया कि रेलवे विभाग द्वारा जो पुलिया का निर्माण किया जा रहा है वह पुलिया बरसाती पानी का निकासी करने में सक्षम नहीं हो सकेगी। ऐसे में जल भराव की समस्या जैसी की तैसी बनी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिया को चौड़ा करके बनाए जाने की मांग की। एसडीएम ने नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह यादव व कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह को निर्देश दिए कि वह संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रिपोर्ट उन्हें दें, ताकि नागरिकों की समस्या का समाधान कराया जा सके। एसडीएम ने बताया कि शीघ्र ही लोगों की जल भराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।