फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   colloctrate root closed till 31 january

31 जनवरी तक बंद रहेगा कलक्ट्रेट जाने वाला मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
colloctrate root closed till 31 january
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के चलते 31 जनवरी तक कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। यह डायवर्जन सुबह दस बजे से शाम को पांच बजे तक लागू रहेगा। ऐसे में लोगों को आवागमन के लिए डायवर्ट रूट का ही प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने बताया कि आंबेडकर पार्क से आने वाले सामान्य यातायात को सीआरपीएफ चुंगी होते हुए स्टार चौराहे की ओर व सिविल लाइन, राधा रोड तथा माल गोदाम से शहर के अंदर जा सकेंगे। कचहरी में आने वाले अधिवक्तागण व कर्मचारीगण एवं मुकदमों की पैरवी से संबंधित लोग स्टार चौराहा, गंगापुर चौराहा व कोठी खासबाग वाले रास्ते से कचहरी में पूर्वी गेट से प्रवेश कर सकेंगे तथा इस के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पूर्वी गेट के अंदर कचहरी परिसर में ही की गई है।
विज्ञापन

एलआईसी चौराहा, आंबेडकर पार्क, स्टार चौराहा, नूर महल इन रास्तों से आने वाले वाहन कचहरी में जाने के लिए वर्जित रहेंगे। एसपीओ कार्यालय व अन्य सरकारी कर्मचारी से संबंधित वाहनों को नूर महल डाकखाना होते हुए उप डाकघर शाखा के निकट कार्यालय परिसर के आसपास खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed