फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Collision between car and tempo, death of female teacher

Rampur News: कार और टेंपो की भिड़ंत, महिला शिक्षामित्र की मौत

Wed, 11 Oct 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Collision between car and tempo, death of female teacher
धमोरा (रामपुर)। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सवारियों से भरा टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया,जिसमें सवार महिला शिक्षा मित्र की मौत हो गई,जबकि हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे मेघानगला गांव के सामने हुआ। टेंपो में मिलक और धमोरा से सवारियों को बैठाकर चालक मिलक धमोरा क्षेत्र से यात्री लेकर रामपुर की तरफ जा रहा था। इस बीच करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ते ही पीछे से आई कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर लगते ही दो सवारियों से भरा टेम्पो खाई में पलट गया। इसके बाद टेंपो पलटने से अन्य सवारियां उसके अंदर ही फंसी रह गईं।
विज्ञापन

राहगीरों ने मशक्कत कर सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया है। हादसे में ज्वाला नगर निवासी शिक्षा मित्र अल्पना शर्मा की मौत हो गई,जबकि हादसे में मिलक के लाडपुर निवासी सतीश, मुरादाबाद के भोजपुर निवासी हाजी गफ्फार, मिलक के भैंसोड़ी निवासी नन्ने और उनका सात वर्षीय बेटा मोहित, खाता नगलिया निवासी रूबीना सहित एक अज्ञात यात्री घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर कार चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरी और थाना क्षेत्र में बरेली की तरफ से दिल्ली की और जा रही एक मारुति कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमे एक महिला और एक पुरूष घायल हो गए। दोनों घायल उपचार के लिए बरेली चले गए। शहजादनगर एसएसआई मदनपाल ने बताया सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तहरीर नहीं मिली है मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। शिक्षा मित्र अल्पना शर्मा धमोरा के निकट अहमदाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थीं। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed