{"_id":"5eff6a708ebc3e42c4599623","slug":"collectorate-campus-seal-rampur-news-mbd3546179157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने पर कलक्ट्रेट परिसर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने पर कलक्ट्रेट परिसर सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कलक्ट्रेट कर्मी के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है। आननफानन में पूरे कलक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया। इसके साथ ही कलक्ट्रेट से सटे पुलिस कार्यालय और कचहरी को भी बंद कर सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
गुरुवार शाम को कलक्ट्रेट में कार्यरत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी कोरोना जांच भी ट्रूनेट मशीन से कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर कलक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर का सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस कार्यालय को भी सील करा दिया गया है। कलक्ट्रेट कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी जनपद न्यायाधीश को भी दी गई, जिसके बाद कचहरी को भी बंद कर दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में जनपद न्यायाधीश को अवगत कराया गया जिसके बाद कचहरी भी बंद कराई गई। उधर, बार एसोसिएशन ने भी अधिवक्ताओं को दो दिनों तक कचहरी नहीं करने की अपील की है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। लोगों को अब इस बीमारी की गंभीरता को समझ लेना चाहिए, अब भी कई लोग बिना मास्क या बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए नजर आ रहे हैं, जो कि गलत है। जिले में अब कुल भर्ती संक्रमितों की संख्या 56 हो गई है।