फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Collection Amin arrested on bribery charges, sent to jail

Rampur News: रिश्वत के आरोप में पकड़े गए संग्रह अमीन को भेजा जेल

Mon, 02 Mar 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Collection Amin arrested on bribery charges, sent to jail
शाहबाद। 28 फरवरी को एंटी करप्शन की टीम ने तहसील में तैनात संग्रह अमीन प्रेम शंकर तिवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एक मार्च को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शाहबाद तहसील क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी हसमुद्दीन को अपनी बंदूक के नवीनीकरण के लिए नो ड्यूज प्रमाणपत्र पर आख्या रिपोर्ट लगवानी थी। आरोप था कि इस रिपोर्ट को लगाने के एवज में तहसील में तैनात अमीन प्रेमशंकर तिवारी ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

इसकी शिकायत हसमुद्दीन ने एंटी करप्शन टीम से की थी। एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और संग्रह अमीन को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम संग्रह अमीन को कोतवाली ले आई थी और प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रविवार को आरोपी संग्रह अमीन को मुरादाबाद में पेश किया गया और बाद में इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed