फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cold increases due to cold

सुबह से शाम तक बादल-धूप की लुकाछिपी, शाम को हुई बूंदाबांदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
cold increases due to cold
रामपुर। गुरुवार को सुबह से शाम तक बादलों और धूप की लुकाछिपी रही। इसके बाद शाम से बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिन भी बारिश की संभावना है। जिससे मौसम खराब हो सकता है।
विज्ञापन

कभी धूप तो कभी बादल गुरुवार को सुबह से शाम तक मौसम कुछ यूं ही बदलता रहा। बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के बारिश के बाद गुरुवार सुबह के वक्त मौसम कभी साफ होता रहा तो कभी आसमान में बादल छाए। दोपहर बाद से आसमान में घने बादल छा गए और शाम करीब चार बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। गुरुवार को मौसम के इस मिजाज के बीच अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस रह गया जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को बूंदाबांदी की शुरुआत के साथ ही शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम और खराब हो सकता है। वहीं अगर इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में गलन के साथ ठिठुरन का असर बढ़ जाएगा। गुरुवार को बूंदाबांदी के बावजूद मौसम में ठिठुरन और गलन से राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed