फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cock drill on five places including district hospital

जिला अस्पताल सहित पांच जगह हुआ मॉक ड्रिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
cock drill on five places including  district hospital
रामपुर। कोविड-19 से बचाव और उपचार की तैयारियों की समीक्षा को लेकर शनिवार को मॉक जिला अस्पताल के साथ मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, सीएचसी शाहबाद, सीएचसी बिलासपुर, सीएचसी स्वार में मॉक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नोडल अधिकारी डॉ. सरोज अरोड़ा जिला अस्पताल पहुंच गईं। वहां उनके सामने मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एक बालक को संभावित रोगी मानकर निर्धारित समय सीमा दस मिनट के अंदर एंबुलेंस से उतारकर आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की प्रक्रिया की गई। इस दौरान चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों ने छह मिनट में रोगी को एंबुलेंस से आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध कराया। इसी क्रम में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय स्थित कोविड फैसिलिटी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार चौहान ने मॉक ड्रिल किया। पीएचसी शाहबाद में डॉ. मनोज शुक्ला, सीएचसी स्वार में विश्व स्वास्थ्य संगठन की डॉ. पारूल, सीएचसी बिलासपुर में डॉ. दीपक के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इसके बाद नोडल अधिकारी ने जिला चिकित्सालय में कोविड-19 के उपचार के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में पीकू वार्ड, आईसोलेशन वार्ड, वेंटीलेटर संचालन, ऑक्सीजन आपूर्ति का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव और उपचार की समस्त तैयारियां पूरी हैं। जिला चिकित्सालय में 40 बेड, सीएचसी स्वार, शाहबाद, बिलासपुर और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में दस बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed