फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CO will investigate the misleading FIR case

Rampur News: भ्रामक तहरीर मामले में सीओ करेंगे जांच

Sat, 16 May 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 16 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
CO will investigate the misleading FIR case
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित से भ्रामक तहरीर पर हस्ताक्षर कराने के आरोपों को एसपी ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच सीओ, स्वार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

गांव मझरा खुशहालपुर निवासी रिफाकत की बाइक बीती 28 अप्रैल को मानपुर उत्तरी की साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने घटना की सूचना देकर बाइक बरामदगी की मांग की थी, लेकिन आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने ग्राम प्रधान की मदद से पीड़ित को चौकी बुलवाया। वहां अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उससे ऐसी तहरीर पर हस्ताक्षर करा लिए गए, जिसमें बाइक बरामद होने और चोरी की घटना को गलत बताया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित द्वारा तहरीर का फोटो मोबाइल में सुरक्षित रखने और बाद में पढ़े-लिखे लोगों से जानकारी मिलने पर मामला खुला। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी स्वार अतुल पांडेय को सौंप दी है। सीओ स्वार अतुल पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed