{"_id":"5f1492968ebc3e636f2292ec","slug":"cm-yogi-known-about-district-rampur-rampur-news-mbd3563776189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने जाना जिले का हाल, दिए आवश्यक निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जाना जिले का हाल, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जिलाधिकारी को फोन कर कोरोना संक्रमण से जारी लड़ाई के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले से सरकार भी चिंतित है। मुख्यमंत्री ने अभी कुछ दिन पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से बात की है। कोरोना से निपटने के लिए शासन की ओर से समय-समय पर दिशा निर्देश भी जारी किया जाता है। जिलाधिकारी के नेतृत्व में उनकी टीम पूरी तरह उन गाइडलाइंस का अनुपालन करने में पूरी तन्मयता के साथ लगी हुई है। उधर शासन स्तर से इस सब पर नजर रखी जा रही है। यहां तक कि स्वयं मुख्यमंत्री, प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का व्यक्तिगत रूप से जायजा ले रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह चौक गए जब उनकी मोबाइल पर लखनऊ से आई फोन को उन्होंने रिसीव किया तो दूसरी ओर से आवाज आई मुख्यमंत्री आपसे बात करना चाहते हैं। इसके कुछ सेकेंड के बाद मुख्यमंत्री लाईन पर थे। जिलाधिकारी से उन्होंने जनपद के वर्तमान हालात पर चर्चा की। कोरोना संक्रमण के अब तक के मामलों के विषय में पूछने के साथ ही इससे हुई मौतों के विषय में भी पूछा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना चिंता की बात नहीं है, लेकिन मौत इससे मौत नहीं होनी चाहिए। लोगों को समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए और अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जाए।