{"_id":"61882cc6d474e3300b434fff","slug":"cm-programme-from-ekta-tirahe-to-mori-gate-and-ramlila-maidan-parking-was-arranged-rampur-news-mbd4086908159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कार्यक्रम: एकता तिराहे से लेकर मोरी गेट और रामलीला मैदान में किया गया पार्किंग का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कार्यक्रम: एकता तिराहे से लेकर मोरी गेट और रामलीला मैदान में किया गया पार्किंग का इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विजिट :
एकता तिराहे से लेकर मोरी गेट और रामलीला मैदान में किया गया पार्किंग का इंतजाम
दो पहिया वाहन और कार बापू मॉल और रजा इंटर कॉलेज में की जाएंगी खड़ी
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बंद रहेगा ट्रैफिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रामपुर आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग की ओर से रूट प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत मोरी गेट से लेकर एकता तिराहे तक पार्किंग बनाई गईं है, जबकि एक पार्किंग रामलीला मैदान में बनाई गई है। दो पहिया वाहन व कारों के लिए बापू मॉल, रजा इंटर कॉलेज के मैदान में पार्किंग बनाई गई है। मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर रवानगी तक कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके तहत पुलिस विभाग की ओर से रूट प्लान तैयार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि ब्लॉक स्वार, ब्लॉक टांडा, ब्लॉक बिलासपुर व भोट क्षेत्र की बसें बिलासपुर रोड होते हुए बगी तिराहा, मंडी, हमसफर चौराहा, एकता तिराहे से लेकर मोरी गेट के बीच में सड़क के दोनों ओर किनारे-किनारे पार्किंग की जाएंगी।
इन सभी क्षेत्रों से आने वाली कार व दोपहिया वाहनों की रजा डिग्री कॉलेज, स्वार बस अड्डे से होते हुए पक्षी विहार जेल रोड वाले रास्ते से बापू मॉल में पार्किंग की जाएगी। चमरौआ, केमरी, मिलक, शाहबाद क्षेत्र की बसें कोसी पुल से होती हुई आश्रम पद्धति, गांधी समाधि, कोसी मंदिर, रामलीला ग्राउंड के अंदर पार्क की जाएंगीं।
विज्ञापन
इन सभी क्षेत्रों से आने वाली कार एवं मोटर साइकिलें रजा इंटर कॉलेज व फिजिकल कॉलेज के परिसर के अंदर पार्क की जाएंगी। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थलों की ओर आने वाले रास्तों पर अनावश्यक वाहन वर्जित रहेंगे। मोरी गेट से लेकर स्टार चौराहे तक दोनों तरफ से डायवर्जन रहेगा।