फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cm arrival in rampur

सीएम के आगमन की तैयारी लगभग पूरी

Fri, 25 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 26 नवंबर को रामपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियां अब आखिरी दौर में पहुंच गई हैं। जोरदार तैयारियों का खुद नगर विकास मंत्री आजम खां ने मौका मुआयना कर लिया। उन्होंने सीएम का जोरदार इस्तकबाल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने भी अफसरों के साथ तैयारियां देखीं और उनकी गहन समीक्षा की।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 26 नवंबर को रामपुर आएंगे। वह यहां गांधी समाधि समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे साथ ही कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। करीब दो अरब की योजनाओं से शहर के सुदंरीकरण की शुरुआत करने के कार्यक्रम को लेकर पिछले 15 दिन से तैयारियां चल रही हैं। अब यह तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री  मोहम्मद आजम खां ने भी गुरुवार को प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने फ्लाईओवर, झील परिसर में  किये जा रहे सौन्दर्यीकरण के कार्यो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान  निर्देश देते हुए कहा कि वाल पेंटिंग,  साफ-सफाई एवं अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्यों को आज रात तक हर हाल में पूरा  कर लेने के निर्देश दिए। श्री खां ने झील के निरीक्षण के पश्चात अली जौहर  विश्वविद्यालय परिसर पंडाल का शिलान्यास एवं  रविन्द्रनाथ टेगौर सभागार के उद्घाटन स्थल का भी जायजा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री खां ने गांधी समाधि के सौन्दर्यीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अमित किशोर को आवश्यक निर्देश दिये। इसके अलावा   जिलाधिकारी अमित किशोर ने देर रात कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed