{"_id":"592098bb4f1c1bd710f23539","slug":"cleaning-compagen","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों और अफसरों ने लगाई झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों और अफसरों ने लगाई झाड़ू
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 21 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापारियों व अफसरों ने शनिवार सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इसमें रेलवे स्टेशन के निकट सफाई की गई। व्यापारियों ने स्थानीय लोगों से भी साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। जिससे सड़कों पर गंदगी न हो।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा भी शनिवार को सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। माह के तीसरे शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासनिक व पालिका अफसरों के साथ मिलकर सिविल लाइंस क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के साथ एडीएम प्रशासन एमपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश सिंह और ईओ नगर पालिका भी इस सफाई अभियान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन के सामने से बीपी कालोनी में आ रही गली से सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके बाद गुरुनानक रोड होते हुए संत भाई जी बाबा गुरुद्वारा रोड तक सफाई की गई। इस दौरान व्यापारियों ने कालोनी वासियों से भी अपील करते हुए कहा कि कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। गलियों व सड़कों पर कूड़ा न फैलाएं। सफाई अभियान में शाकेब अहमद, रविन्द्र सिंह, मोहन अरोरा, हारिश शमसी, मंजीत सिंह, अरविंद गुप्ता, मोहम्मद शाहिद शमसी, वेदप्रकाश गोयल, शोएब मोहम्मद खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन