फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cleaning campaign will continue even at night, DM issued orders

Rampur News: रात में भी चलेगा सफाई अभियान, डीएम ने जारी किए आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Cleaning campaign will continue even at night, DM issued orders
रामपुर। जिले के सभी निकायों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान को चलाने की जिम्मेदारी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को सौंपी गई है। डीएम ने इस संबंध में सभी निकायों के ईओ को आदेश जारी किए हैं। जिले के निकायों की सफाई व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए प्रशासन ने रात के समय सफाई अभियान चलाने को कहा है। डीएम जोगिंदर सिंह ने सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक में ये आदेश दिए। करते हुए दिए हैं। डीएम ने बताया कि सभी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सुबह के साथ ही रात में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा, आबादी क्षेत्र के साथ-साथ घने बाजारों में भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत में उपलब्ध संसाधनों, सफाई व्यवस्था और कर संग्रह की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायत की यह जिम्मेदारी है कि वह उनके क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराएं, इसके लिए सभी सफाई कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुरूप निर्धारित क्षेत्र में सफाई के लिए तैनात करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में एक बड़ा और आकर्षक पार्क विकसित किया जाए जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने कर संग्रह के दायरे को बढ़ाने को भी कहा, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और लोगों के लिए सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed