{"_id":"6b0c853fba81fca2100b114e","slug":"clash-between-two-groups-over-voter-registration-one-person-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-185888-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वोट बनवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वोट बनवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
Mon, 30 Nov 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के चंदुआ नगला गांव में रविवार दोपहर मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान वोट बनवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौजूदा ग्राम प्रशासक के जेठ और पूर्व प्रधान के पति के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में जाहिद अली घायल हो गए। विद्यालय परिसर में हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और पुनरीक्षण का काम भी ठप हो गया।
रविवार दोपहर गांव के विद्यालय में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा था। बीएलओ बूथ पर बैठकर नए वोट बनवाने, नाम कटवाने और संशोधन से जुड़े आवेदन ले रहे थे। इसी दौरान मौजूदा ग्राम प्रशासक के जेठ जाहिद अली और पूर्व प्रधान के पति इकरार अहमद के बीच नए वोट बनवाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों आमने-सामने आ गए। विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिससे जाहिद घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर आसपास के मोहल्लों के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विद्यालय के बाहर भीड़ जमा हो गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए लोग एक-दूसरे को समझाते-बुझाते नजर आए।
सूचना पर खजुरिया के कार्यवाहक थाना प्रभारी आरके वशिष्ठ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर भीड़ छंट गई और माहौल शांत हुआ। पुलिस ने घायल जाहिद को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जबकि दूसरे पक्ष के इकरार अहमद को हिरासत में ले लिया।
सीओ पीपी सिंह ने बताया कि नए वोट बनवाने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।