फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   clash betweem sp and bspworkers

टांडा में सपा-बसपा समर्थक भिड़े, फायरिंग

Wed, 08 Feb 2017 12:57 AM IST
टांडा/रामपुर
टांडा/रामपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
clash betweem sp and bspworkers
रामपुर में सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम के साथ एसपी से मिलने पहुंचे उनके समर्थक। अमर उजाला

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेट अब्दुल्ला आजम और विधायक नवेद मियां का चुनावी क्षेत्र स्वार-टांडा अब संवेदनशील होता जा रहा है। सोमवार की रात और मंगलवार को यहां सपा और बसपा के समर्थक भिड़ गए, दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई, जिसमें दस लोग घायल हो गए।  इस मामले में सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम ने एसपी से मिलकर नवेद मियां के बेटे पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सपा पक्ष की ओर से आई तहरीर के आधार पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

मंगलवार सुबह नौ बजे ग्राम छितरिया निवासी सपा कार्यकर्ता रईस अहमद पुत्र अली अहमद अपनी गाड़ी से कुछ समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के लिए टांडा जा रहा था। आरोप है कि ग्राम भुक्कनपुरी में कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी का घेराव कर लिया। गाड़ी का दरवाजा खोल कर उसे व उसके साथियों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। आरोप है कि हमलावर तय्यब अली ने उसके ऊपर फायर झोंक दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद अन्य हमलावर अकबर अली, मोहम्मद उमर, इरफान, फुरकान, मोहम्मद आरिफ निवासी तार का मझरा ने उसके ऊपर तथा उसके साथियों के ऊपर बंदूकों की बट और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। किसी तरह जान बचा कर वो लोग भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


हमले के बाद ग्राम छितरिया जागीर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट तथा फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों में सपा पक्ष के रईस अहमद पुत्र अली अहमद, जमील अहमद पुत्र नबी अहमद, अली अहमद पुत्र अली जान, मोहम्मद अय्यूब, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद आसिम पुत्रगण अली अहमद, कैसर जहाँ पुत्री अली अहमद और बसपा पक्ष के ताहिफ हुसैन पुत्र अबरार हुसैन, मोहम्मद फुरकान पुत्र छोटे, इरशाद पुत्र अशरफ अली हैं। घायलों को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद सपा पक्ष के कार्यकर्ता टांडा कोतवाली पहुंच गए तथा आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस मामले में बसपा प्रत्याशी नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे हमजा मियां पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। कोतवाल रौदास सिंह सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिल गई है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पांच लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कुछ लोग मौके से भागने में कामयाब हो गए है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed