फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   City doctors cooperate in dealing with Corona

कोरोना से निपटने में सहयोग करें शहर के चिकित्सक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
City doctors cooperate in dealing with Corona
रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी प्रैक्टिशनर्स अपने क्लीनिक और नर्सिंग होम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराएं, जिसमें मास्क का प्रयोग हैंड सैनिटाइजर और दो गज की दूरी को गंभीरता पूर्वक लागू कराएं। उपचार के लिए आने वाले रोगियों को एक साथ न बैठने दिया जाए तथा उन्हें अलग-अलग समय आवंटन किया जाए। दूरी बनाने के लिए गोल घेरे के निशान बनवाएं। उन्होंने कहा कि राजकीय चिकित्सालयों में ओपीडी सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं, इसलिए जनहित में जनपद की जनता को चिकित्सीय परामर्श देने के लिए सभी विशेषज्ञ टेलीपरामर्श के माध्यम से रोगियों को उपचार सेवाएं मुहैया कराने के लिए आगे आएं, ताकि इस महामारी के दौरान गंभीर एवं सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत भविष्य में बेडों की अधिक आवश्यकता की संभावना भी बनी हुई है, इसलिए उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम्स कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए अपना प्रस्ताव प्रेषित करें, ताकि सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार निर्धारित प्रावधानों के तहत आवश्यकता पड़ने पर उन्हें प्रयोग में लाया जा सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव सहित अन्य डॉक्टर्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed