फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Citizens protested to get the dilapidated road repaired.

Rampur News: जर्जर सड़क का निर्माण कराने के लिए नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Citizens protested to get the dilapidated road repaired.
बिलासपुर। कस्बा राजपुर रोड का निर्माण कराने व डंपिंग ग्राउंड को रोड किनारे से हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को नागरिकों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कस्बा राजपुर के कुछ नागरिक शनिवार की दोपहर कस्बा राजपुर रोड पर एकत्र हुए। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मोहल्ला कायस्थान से कस्बा राजपुर को जाने वाली रोड जर्जर हालत में है, जिसका निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। इसके अलावा कस्बा राजपुर रोड पर ही पालिका ने डंपिंग ग्राउंड भी बना रखा है, जिसका कूड़ा अक्सर रोड पर फैला पड़ा रहता है और राहगीरों को बदबू के बीच होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने डंपिंग ग्राउंड को भी रोड से हटाकर बनवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कमल कुमार, शिवराम, राजेश कुमार, शराफत अली, प्रताप कुमार आदि मुख्य थे। उक्त संदर्भ में ईओ डॉ नितिन कुमार गंगवार ने बताया कि रोड पर फैले कूड़े को शीघ्र ही हटवा कर नागरिकों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed