फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chitta recovered from youngster

नेरवा में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 11 May 2021 09:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
chitta recovered from youngster
नेरवा (रोहडू़) पुलिस ने सोमवार शाम नाके के दौरान एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार करीब साढ़े सात बजे शाम देइया कैंची पर नाका लगाया था। इस दौरान वह हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान नेरवा से न्योटी की ओर जा रही जीप की तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई पॉलिथीन की पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने पुड़िया की जांच की तो इसमें डेढ़ ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने आरोपित सूरत राम (32) निवासी गांव भरटो, डाकघर बिजमल, तहसील नेरवा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वाहन को कब्जे ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नेरवा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25-61-85 और एमवी एक्ट की धारा 181,196 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ चल रही कि और पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक नशे की खेप कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed