फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   children will play in sports

Rampur News: खेल-खेल में विज्ञान के अनोखे प्रयोग सीख रहे सिंगनी विद्यालय के बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
children will play in sports
रामपुर। सैदनगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगनी बेसिक शिक्षा विभाग में नजीर है। यहां के बच्चे विज्ञान में रोजाना नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। शिक्षिका राशि सक्सेना ने कलात्मक और सृजनात्मक नवाचार शुरू कर खेल-खेेल में बच्चों को विज्ञान का होनहार बनाया। विद्यालय में बच्चों के विज्ञान के प्रयोग संबंधी एक वीडियो को प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इससे प्रदेश स्तर विद्यालय का नाम चमक में आया है।
विज्ञापन

विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका राशि सक्सेना बताती हैं कि कलात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों से बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई। इससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। पहले जहां घर-घर जाकर सूचना भेजकर बच्चों को विद्यालय में बुलाया जाता था। वहीं अब बच्चे रोज उत्साह के साथ विद्यालय में पहुंचने लगे हैं। बच्चों को प्ले रोल से अलग-अलग टॉपिक देकर पढ़ाई कराना शुरू किया गया तो उनमें और रुचि जागृत होने लगी। बच्चों को विज्ञान में प्रयोगशाला के जरिए नए-नए प्रयोग सिखाए जाते हैं। इनमें माइक्रोस्कोप के जरिए कोशिकाओं को देखना, उसकी पहचान करना। प्राकृतिक सूचक की पहचान, कोरोना वायरस को मॉडल द्वारा समझाना, दर्पण के सामने मोमबत्ती रखकर उससे अनंत प्रतिविंब बनने की प्रक्रिया, हवा का दबाव और ऑक्सीजन से वस्तु को जलाने आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र हर साल प्रतिभाग करते हैं। इस साल कक्षा 7 का छात्र अंकित जिला स्तर से चयनित हो चुुका है। अब वह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed