फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child told, thank you uncle

बच्चे बोले- थैंक्यू अखिलेश अंकल

Sun, 27 Nov 2016 01:16 AM IST
अमर  उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर  उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 27 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
child told, thank you uncle
छात्रा को लैपटाप देते मुख्यमंत्री और आजम खां।

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों लैपटाप पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। खुशी से झूमते हुए बच्चों ने अखिलेश को थैंक्यू बोला। साथ ही कहा कि इससे उनकी पढ़ाई और भी आसान हो जाएगी। उनकी पढ़ाई में लैपटाप काफी सहयोग करेगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी स्टेडियम में दसवीं और 12 वीं की परीक्षा में श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण हो चुके 964 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप बांटे। सीएम ने पांच छात्र-छात्राओं को अपने हाथ से लैपटाप दिया। जिन छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिया उनमें मोहम्मद उबैदा, फात्मा परवीन, गुरजिंदर सिंह, साधना यादव और आत्मिका राय शामिल रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को भी लैपटाप दिया। लैपटाप पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। जैन इंटर कालेज के गौरव कुमार, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज की खुशी अग्रवाल, अभिलाषा और साईं गर्ल्स पब्लिक स्कूल की आयुषी शर्मा लैपटाप पाकर चेहरे खिल उठे। आयुषी, खुशी ने कहा कि अखिलेश अंकल ने लैपटाप देकर उनकी पढ़ाई का रास्ता आसान किया है। कंपटीशन में भी उनको इसमें बहुत सहयोग मिलेगा। छात्र-छात्राएं लैपटाप के लिए सुबह से ही मैदान मे पहुंच गए थे। दिन भर के इंतजार के बाद उनको लैपटाप मिला था। कहा कि अब वह तेजी से इसकी तरक्की करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed