{"_id":"c1caa7af9d661218c68d992d76d29226","slug":"child-injured-from-hot-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलता पानी मासूम पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलता पानी मासूम पर गिरा, गंभीर रूप से झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुकरमपुर गांव में मंगलवार को खौलता पानी गिरने से एक मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत ही सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मासूम बच्चों के साथ घटनाएं होने के बाद भी अभिभावक लापरवाही बरत रहे हैं। मंगलवार को मुकरमपुर गांव निवासी मेंहदी हसन के घर में नहाने के लिए चूल्हे पर पानी गरम किया जा रहा था। इस दौरान परिजन अन्य कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच मेंहदी हसन का तीन वर्षीय बेटा अनस खेलते खेलते चूल्हे के पास जा पहुंचा।
इसके बाद उसने खौलता पानी से भरे बर्तन को अपने ऊपर गिरा लिया। पानी गिरते ही वह तेजी से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर परिजन भी वहां पहुंच गए। बुरी तरह झुलसे बच्चे को देखकर वे खबरा गए। वे तुरंत ही बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मासूम को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।