{"_id":"579f9c414f1c1b675d2b8e0b","slug":"child-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार में बच्ची पानी भरे गड्ढे में गिरी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार में बच्ची पानी भरे गड्ढे में गिरी, मौत
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपनों की जरा सी लापरवाही में फिर एक मासूम बच्ची की जान चली गई। खेल-खेल में चार साल की बच्ची पानी से भरे घूरे के गड्ढे में गिर गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
तहसील क्षेत्र के गांव पसियापुरा निवासी मोहम्मद उमर की चार वर्षीय बेटी गुड़िया रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। देरशाम तक बेटी के घर न आने पर परिजन परेशान हो उठे और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन पूरे गांव में उसका कहीं पर पता नहीं चला।
परिजनों के साथ अन्य ग्रामीण भी उसको ढूंढने लगे। इसी बीच किसी की निगाह घर के नजदीक पानी से भरे घूरे के गड्ढे पर पड़ी, जिसमें गुड़िया की चप्पलें पड़ी थीं। जिस पर लोगों ने पानी से भरे गड्ढों में बच्ची की तलाश शुरू कर दी। काफी देर बाद एक गड्ढे से बच्ची का शव मिला। गुड़िया का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।