{"_id":"57fbe9464f1c1b856828e768","slug":"child-died-under-grill","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिल के नीचे दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिल के नीचे दबकर मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो /बिलासपुर/भोट/ रामपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मृत मासूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी साधुराम के साढ़े तीन साल के बच्चे की रुद्रपुर में ग्रिल गिरने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे ने इलाज के दौरान गम तोड़ा। गमगीन माहौल में रुद्रपुर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रुद्रपुर से जब साधुराम अपने गांव पहुंचा तो लोगों ने घटना की जानकारी पाकर शोक जताया।
भोट थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर का निवासी साधुराम रुद्रपुर की एक कंपनी में मजदूरी करता है। वह पत्नी कमला देवी व तीन बच्चों के साथ रुद्रपुर के मोहल्ला खेड़ा में एक व्यक्ति में मकान में किराए पर रहता है। साधुराम के मुताबिक, उसके दो पुत्रियां व साढ़े तीन वर्षीय सबसे छोटा पुत्र अनमोल था। आठ अक्तूबर की शाम वह ड्यूटी करने गया हुआ था।
घर पर उसकी पत्नी काम कर रही थी और दोनों पुत्रियां पढ़ने गई हुई थी। जबकि, अनमोल घर में खेल रहा था। खेलने के दौरान बालक घर के बाहर दरवाजे पर रखे लोहे के ग्रिल के पास पहुंच गया। अचानक ग्रिल बच्चे के ऊपर गिर गया। जिसके कारण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बालक की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बाद में बालक को रुद्रपुर के ही एक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। रुद्रपुर में ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार साधुराम अपने परिवार के साथ गांव पहुंचा तो लोग शोक जताने के लिए उसके घर पहुंच गए। उसे ढांढस बंधाया।