फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child died due to shock of current and grand father injured

करंट से बालक की मौत

Fri, 27 Jul 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 27 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
child died due to shock of current and grand father injured
अस्पताल में भर्ती मिश्रीलाल।

विज्ञापन
 सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर में नहाते समय अचानक मोटर में करंट उतर आया। इससे टंकी पर नहा रहे दादा और पोते झुलस गए। पांच साल के पोते की मौत हो गई। जबकि दादा गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की जानकारी नही दी गई है। 

क्षेत्र के अजीतपुर स्थित सैनी बस्ती में फल विक्रेता राम सिंह का पांच साल का बेटा कृष्णा बृहस्पतिवार को दोपहर के समय अपने दादा मिश्रीलाल के साथ घर में ही नहा रहा था। इसके लिए मिश्री लाल ने पानी की मोटर चला रखी थी। 
विज्ञापन


 पानी की मोटर के जरिए अचानक करंट उतर लग गया जिससे पांच साल का कृष्णा और उसके दादा मिश्रीलाल गंभीर रूप से झुलस गए।  उनकी चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में   दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पांच साल के कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। जबकि मिश्री लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कृष्णा की मौत के बाद उसके माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। 


  देर शाम मामले बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बताया कि उनके पास इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि  कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed