{"_id":"60a7f3518ebc3e1d0616a9d8","slug":"child-died-due-to-fire-rampur-news-mbd389706625","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबिया में केरोसिन की जगह डाल दिया पेट्रोल, आग की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबिया में केरोसिन की जगह डाल दिया पेट्रोल, आग की चपेट में आकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल (रामपुर)। मोहल्ला फत्तावाला के एक घर में बुधवार रात डिबिया में मिट्टी के तेल की जगह पेट्रोल डालने से आग लग गई। आग की चपेट में आकर महिला व उसके चार बच्चे झुलस गए। शुक्रवार को पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
फत्तावाला निवासी राजेश कुमार दूध बेचने का काम करता है। बुधवार रात करीब 9 बजे वह दूध लेने पास के मोहल्ले में गया था। घर में उसकी पत्नी सुमन और बच्चे थे। बूंदाबांदी के चलते बिजली आपूर्ति ठप थी। रोशनी के लिए घर में डिबिया जल रही थी। डिबिया की लौ धीमी होने पर सुमन ने उसमें केरोसिन डालने के लिए केन उठाई। लेकिन वह धोखे में पेट्रोल की केन उठा लाई और डिबिया में पेट्रोल डालते ही अचानक आग भड़क गई।
इस दौरान केन से पेट्रोल पास में ही बिस्तर पर लेटे उसके बच्चों के ऊपर बिखर गया। इस कारण आग ने महिला और बच्चों को चपेट में ले लिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए और जैसे तैसे आग बुझाई। तब तक आग से राजेश की पत्नी सुमन, बारह वर्षीय पुत्री काजल, आठ वर्षीय पुत्र अनुराग, पांच वर्षीय पुत्र अर्पित और नौ वर्षीय भतीजी अनन्या झुलस चुके थे। सभी घायलों को काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को अर्पित की मौत हो गई।