फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child died due to fever

बुखार से बालक की मौत 

Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
child died due to fever
अनस का फाइल फोटो।

विज्ञापन
 15 दिनों से बुखार से पीड़ित बालक की मौत हो गई । नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार सहित अन्य संक्रामक रोगों ने पैर पसार रखे हैं। इससे सीएचसी और पीएचसी सहित अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग बुखार की रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं है ।


तहसील क्षेत्र के गांव शिवपुरी निवासी राशिद के दस साल के  बेटे अनस को 15 दिन पूर्व बुखार ने अपनी चपेट में लिया था । परिजनों ने उसे कई अपंजीकृत चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ ।मंगलवार को परिजन बालक को सीएचसी ले आए जहां दवा लेकर वापस घर चले गए, लेकिन बालक की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ ।
विज्ञापन


बुधवार को बालक की हालत बिगड़ गई  परिजनों द्वारा उपचार के लिए आनन फानन में पुन: सीएचसी लाया गया जहां उपचार शुरू होने से पूर्व ही बालक की मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed