फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   checking of electricity department team caught Katia in many houses FIR on 36 in Rampur

Rampur: बिजली विभाग की चेकिंग में टीम ने कई घरों में पकड़ी कटिया, 36 लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 04 Jan 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Jan 2023 11:02 PM IST
सार

टीम ने डूंगरपुर बिजली घर क्षेत्र में छह, बिलासपुर गेट बिजलीघर क्षेत्र में 18, शाहबाद गेट बिजली क्षेत्र में छह और नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में छह मिलाकर कुल 36 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन
checking of electricity department team caught Katia in many houses FIR on 36 in Rampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान करीब 36 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है वे लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए गए थे। इन सभी पर बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। काफी दिनो से इन मोहल्लों में बिजली चोरी की शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े 12 बजे से चेकिंग चलाया गया। इस दौरान टीम ने सबसे अधिक बिजली चोरी वाले इलाके जिनमें डूंगरपुर, बिलासपुर गेट, शाहबाद गेट के साथ नबाव गेट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने डूंगरपुर बिजली घर क्षेत्र में छह, बिलासपुर गेट बिजलीघर क्षेत्र में 18, शाहबाद गेट बिजली क्षेत्र में छह और नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में छह मिलाकर कुल 36 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। 
विज्ञापन


इसके बाद सुसंगत धाराओं में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई कराई गई है। बताया गया कि बिजली विभाग की ओर से जनसामान्य को बिजली चोरी न करने करने के लिए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed