{"_id":"63b5b835403a3a4bc07a6477","slug":"checking-of-electricity-department-team-caught-katia-in-many-houses-fir-on-36-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: बिजली विभाग की चेकिंग में टीम ने कई घरों में पकड़ी कटिया, 36 लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: बिजली विभाग की चेकिंग में टीम ने कई घरों में पकड़ी कटिया, 36 लोगों पर दर्ज कराई एफआईआर
Wed, 04 Jan 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:02 PM IST
सार
टीम ने डूंगरपुर बिजली घर क्षेत्र में छह, बिलासपुर गेट बिजलीघर क्षेत्र में 18, शाहबाद गेट बिजली क्षेत्र में छह और नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में छह मिलाकर कुल 36 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान करीब 36 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है वे लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते पाए गए थे। इन सभी पर बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। काफी दिनो से इन मोहल्लों में बिजली चोरी की शिकायतें आ रही थीं।
सुबह करीब साढ़े 12 बजे से चेकिंग चलाया गया। इस दौरान टीम ने सबसे अधिक बिजली चोरी वाले इलाके जिनमें डूंगरपुर, बिलासपुर गेट, शाहबाद गेट के साथ नबाव गेट पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने डूंगरपुर बिजली घर क्षेत्र में छह, बिलासपुर गेट बिजलीघर क्षेत्र में 18, शाहबाद गेट बिजली क्षेत्र में छह और नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में छह मिलाकर कुल 36 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।
इसके बाद सुसंगत धाराओं में सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई कराई गई है। बताया गया कि बिजली विभाग की ओर से जनसामान्य को बिजली चोरी न करने करने के लिए चेतावनी दी गई है।