फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cheating in wheat purchasing

बिचौलियों के हाथों में गेहूं खरीद, ठगा महसूस कर रहे हैं किसान   

Sun, 22 Apr 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 22 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
cheating in wheat purchasing
रामपुर के शहजादनगर के गांव में गेंहू क्रय केंद्र पर बाहर पड़ा गेहूं और रखी बोरियां। अमर उजाला

विज्ञापन
 
जिले के गेहूं क्रय केंद्रों पर लगातार धांधली की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों का गेहूं सीधे खरीदने के बजाय बिचौलियों के जरिए खरीदने के मामले सामने आ रहे हैं। यही नहीं किसानों को घोषित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। बेबस किसान अफसरों से शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन कोई नहीं सुन रहा। ऐसे में किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। 

प्रदेश सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। इसके लिए दस रुपये प्रति क्विंटल अन्य खर्च के लिए किसान को दिए जाएंगे। इस तरह सरकार की ओर से प्रति क्विंटल 1745 रुपये का भुगतान करने के निर्देश हैं, लेकिन रामपुर में गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति बदहाल है।
विज्ञापन


यहां किसानों से सीधे गेहूं खरीदने के बजाए बिचौलियों के जरिए खरीद हो रही है। कमोवेश हर केंद्र पर बिचौलियों का तगड़ा नेटवर्क है। यही नहीं यदि किसान केंद्रों पर सीधे गेहूं दे रहा है तो उसे पूरा भुगतान नहीं हो रहा। अधिकांश केंद्रों पर किसानों का गेहूं 1600 रुपये से लेकर 1650 रुपये प्रति क्विंटल तक ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि अफसरों को इसकी जानकारी नहीं है। किसान संगठनों से लेकर सीधे किसान लगातार अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन किसानों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed