{"_id":"6750bbc19ecc42b66e0d3a29","slug":"chc-superintendent-filed-a-complaint-against-four-including-radiologist-rampur-news-c-282-1-rmp1005-135195-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेडियोलॉजिस्ट समेत चार के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेडियोलॉजिस्ट समेत चार के खिलाफ सीएचसी अधीक्षक ने दी तहरीर
Thu, 05 Dec 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। रामपुर बस अड्डा स्थित लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड केंद्र में एसडीएम व सीएचसी अधीक्षक को छापेमार कार्रवाई में अप्रशिक्षित युवक महिला का अल्ट्रासाउंड करता मिला था। मंगलवार को केंद्र को सील कर दिया गया था। प्रकरण में बुधवार को सीएचसी अधीक्षक ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सीएचसी अधीक्षक मोहित रस्तोगी ने बताया कि यह अल्ट्रासाउंड सेंटर मुरादाबाद के बिलारी निवासी मुकेश कुमार और डॉ. विनोद कुमार के नाम पंजीकृत है। पिछले डेढ़ साल से यह सीएचसी से संबद्ध है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से इसी केंद्र पर एचआरपी (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) और गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए जा रहे थे। लेकिन, जब इस केंद्र को जांचा गया तो वहां युवक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करता मिला।
अधीक्षक ने बताया कि इस अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालनकर्ता मुकेश कुमार और डॉ. विनोद कुमार हैं। उन्होंने बताया कि इन संचालकों और बिहार के पटना निवासी रेडियोलॉजिस्ट के समेत वह चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। थाने में तहरीर दी है। आरोपी रेडियोलॉजिस्ट रामपुर में निजी क्षेत्र में प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब पिछले डेढ़ साल से इस सेंटर पर महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए जा रहे थे। इस साल के अप्रैल से नवंबर तक 548 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए जा चुके है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत 425 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड की दर से लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक को भुगतान किया जा रहा था। उधर, थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक की तहरीर मिल गई है लेकिन उसमें कुछ त्रुटियां हैं, जिसे दुरुस्त करा रहे हैं।