फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   charge sheet against inspector kushal veer

आजम खां के करीबी इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह के खिलाफ 16 मुकदमों में चार्जशीट

Sun, 18 Oct 2020 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
charge sheet against inspector kushal veer
कुशलवीर सिंह - फोटो : amar ujala

सांसद आजम खां के करीबी अजीमनगर थाना के पूर्व एसओ कुशलवीर सिंह के खिलाफ 16 मुकदमों में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कुशलवीर सिंह पर जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु जमीन नहीं देने पर किसानों को चरस, स्मैक की धाराओं में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिछले साल अजीमनगर थाने में 18 अभियोग पंजीकृत किए गए थे। इन 18 मामलों में से 16 में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो अन्य मामलों में शासन से अनुमति मिलने के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज के 26 किसानों का आरोप है कि उनको डरा धमकाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था और उसे जौहर यूनिवर्सिटी की चहारदीवारी में शामिल कर लिया गया था। पिछले साल 26 किसानों की ओर से अलग-अलग 26 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। एक मुकदमा जिला प्रशासन की ओर से भी कराया गया था। इन सभी मुकदमों में सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आले हसन का नाम शामिल किया गया था। इनमें से 18 मुकदमों में अजीमनगर थाना के पूर्व एसओ कुशलवीर सिंह का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


कुशलवीर सिंह पर किसानों को अपनी जमीन देने के लिए धमकाने का आरोप है। कुशलवीर सिंह सपा की पिछली सरकार में लंबे समय तक अजीमनगर थाना के एसओ के रूप में तैनात थे। उनकी गिनती सांसद आजम खां के करीबियों में होती थी। वर्तमान में वो एंटी करप्शन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद कुशलवीर सिंह ने आलियागंज के मुकदमों की विवेचना के लिए गठित की गई विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशलवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को उनके खिलाफ कोर्ट मेें चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो अन्य मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed