फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chanchal gave equal competition to Gaurav

Rampur News: चंचल ने गौरव को दी बराबरी की टक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chanchal gave equal competition to Gaurav
रामपुर। रानी पद्मावती की याद में क्षेत्र के गांव ढकिया में चल रहे दंगल के दूसरे दिन महिला और पुरुष पहलवानों के रोमांचक मुकाबले हुए। पहली कुश्ती में बरेली की पुष्पा पहलवान ने कासगंज के पहलवान महक को पटखनी दी। इसके बाद सबसे रोमांचक कुश्ती एटा की महिला पहलवान चंचल व बागपत के पुरुष पहलवान गौरव और बरेली की महिला पहलवान नीलम व किशनपुर के पुरुष पहलवान शाद के बीच हुई। दोनों कुश्तियां बराबरी पर छूटी। बुधवार को ढकिया गांव में चल रहे दंगल में महिला पहलवानों ने पुरुष पहलवानों को चुनौती दी। एटा की महिला पहलवान चंचल व बागपत के गौरव पहलवान को चुनौती दी। कई मिनट तक दोनों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए दांवपेच लगाए। लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके बाद बरेली की महिला पहलवान और किशनपुर के साद की कुश्ती पर बराबरी पर रही। दिन की पहली कुश्ती बरेली की पुष्पा और कासगंज की महक की बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में बरेली की पुष्पा ने बदायूं की महक को चित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती में बदायूं आसफपुर के प्रमोद पहलवान ने सहारनपुर के कुलदीप चित किया। इसके अलावा हाथरस के टिंकू ने दिल्ली के संजय, सैफनी के अर्श ने एटा के विकास, आंवला के रोहित ने कासगंज के सुल्तान को चित कर दिया। सनोज ने अजय को चित कर दिया। पैगंबरपुर के आकाश ने सीकरी के बबलू को चित कर दिया। सुजानपुर के अंकित ने नीरज को चित कर दिया। आमकपुर के धर्मेश ने सहारनपुर के गौरव को चित कर दिया। सैफनी के रिजवान ने पानीपत के निशांत, सोनीपत के अंकित और मोनू को पटखनी दी।
विज्ञापन

मैनपुरी के योगेंद्र और कैथल के घमंडी यादव की कुश्ती बराबर से छूटी। बदायूं के अकराला के आकाश और दातागंज के जगदीश की कुश्ती में जगदीश ने जीत दर्ज की। बिहार के पुष्पराज और अजमेर के बाबर की कुश्ती में बाबर ने जीत दर्ज की। अंतिम कुश्ती भूड़ानकरपुर के प्रदीप और मेरठ के प्रवीण के बीच हुई। जोकि बराबरी से छूटी। इस दंगल के दौरान ध्वजा मेला अध्यक्ष राजपाल सिंह, ज़िला पंचायत सदस्य डॉ. मनोज कुमार, केपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन केपी सिंह, धर्मपाल सिंह, पिंटू सिंह, भीम सिंह, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed