{"_id":"5dc30fcf8ebc3e5afe1982e3","slug":"chamrowa-became-overall-champion-rampur-news-mbd3283448116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरऑल चैंपियनशिप पर चमरौआ का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरऑल चैंपियनशिप पर चमरौआ का कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप पर चमरौआ ब्लॉक ने कब्जा कर लिया। जबकि,सैदनगर ब्लाक दूसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में सैदनगर के आरिफ और बालिका वर्ग में बिलासपुर की गुलसबा ने चैंपियन शिप जीती। उच्च प्राथमिक स्तर पर मिलक ब्लाक के विष्णु श्रीवास्तव विजेता बने।
बुधवार को परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का अंतिम दिन था। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मॉडल प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व मिलक निब्बी की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बिलासपुर के अशोकनगर की छात्राओं व चमरौआ ब्लाक के हरियाल के छात्रों द्वारा पीटी का शानदार प्रदर्शन किया गया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय सींगनखेड़ा की बालिकाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के लिए खेल जरूरी हैं। खेलों से शारीरिक व्यायाम होता है। कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की।
बाद में सभी विजयी टीमों और विजयी प्रतिभागियों को शील्ड देकर और मेडल पहनकर सम्मानित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, भारत भूषण गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, प्रेम सिंह राणा, नरेंद्र श्रीवास्तव, विजय वीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, सलीम मियां व अनीसा लतीफ, कैलाश पटेल, डॉ. राजवीर सिंह, कमर इस्हाक जव्वाद, अंजुम स्नेही, मोहम्मद तनवीर, चरन सिंह, रवेंद्र गंगवार आदि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन सुरेंद्र यादव ने किया।