{"_id":"62489e18b0de754ae736e949","slug":"cctv-camare-will-be-helpfull-to-check-crime-rampur-news-mbd423466039","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध रोकने में सहायक बनेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध रोकने में सहायक बनेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। अब जिले के ग्रामीण इलाकों में होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फिलहाल, कैमरों की व्यवस्था उन ग्राम पंचायतों में होगी, जिनमें सर्वाधिक अपराध की घटनाएं रिपोर्ट हुई हों। इसके लिए सीडीओ ने पुलिस विभाग से ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची मांगी है।
शहर के साथ ही अब गांवों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। वह सभी सुविधाएं गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं, जो शहरों के लिए जानी जाती हैं। कुछ ऐसा ही प्रयास ग्रामीण परिवेश में करने का प्रयास किया गया है। दरअसल, गांवों में सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। ऐसे में कई बार अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद भी बच जाता है। ऐसे में अब ग्रामीण परिवेश में भी सुरक्षा का माहौल बने, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने प्रयास शुरूकर दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन से यह सूची मांगी गई है कि किन-किन गांवों में अपराध की घटनाएं अधिक दर्ज हुई हैं। फिर चाहें वह महिला सुरक्षा से संबंधित हो या फिर चोरी अथवा हत्या की वारदात हो। उन्होंने बताया कि फिलहाल सूची में चिह्नित 50 गांवों में सीवीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जो सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर लगेंगे। इन कैमरों की मॉनिटरिंग ग्राम पंचायत भवन से होगी। इससे अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को त्वरित रूप से चिह्नित करके उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि आगापुर में अवैध खनन से जुड़ी तमाम शिकायतें आती हैं, जिसके कारण गांव के चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां कैमरों के प्रभाव का असर देखने के बाद इसे तेजी से अन्य गांवों में भी आगे बढ़ाया जाएगा।