फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CBSE North Zone Hockey Tournament finals tomorrow, eight teams will clash

Rampur News: सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइलन कल, भिड़ेंगी आठ टीमें

Sat, 26 Jul 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
CBSE North Zone Hockey Tournament finals tomorrow, eight teams will clash
रामपुर। स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। अलग-अलग वर्गाें के फाइनल मुकाबले में आठ टीमें ट्रॉफी कब्जाने के लिए भिड़ेंगी। शुक्रवार को अंडर-14 से दो, अंडर-17 से चार और अंडर-19 से दो टीमों ने सेमीफाइनल में प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मैच अंडर-17 वर्ग में प्लैटिनम वैली स्कूल गाजियाबाद और एपीएस स्कूल देहरादून के बीच हुआ, जिसमें एपीएस स्कूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच अंडर-14 वर्ग में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल रामपुर और गोकुल द स्कूल हरिद्वार के बीच खेला गया, जो बराबरी पर छूटा। तीसरे मुकाबले में अंडर-19 वर्ग के तहत ग्रीनवुड स्कूल रामपुर का सामना एसआरवीएम स्कूल हरिद्वार से हुआ, जिसमें एसआरवीएम ने 7-0 से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चौथा मैच ठाकुरद्वारा स्कूल गाजियाबाद और सेंट एंथोनी स्कूल रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें ठाकुरद्वारा स्कूल ने 10-0 से एकतरफा विजय प्राप्त की। पांचवां मैच अंडर-17 वर्ग में जेकेजी स्कूल गाजियाबाद और बाबा खदेरा सिंह स्कूल मथुरा के बीच खेला गया, जिसमें जेकेजी ने 3-2 से रोमांचक जीत हासिल की। छठा मुकाबला अंडर-14 वर्ग में एसएमएस दत्ता स्कूल खटीमा और सेंट पॉल स्कूल रामपुर के बीच हुआ, जिसमें एसएमएस स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवां मैच अंडर-17 वर्ग में गुरुकुल द स्कूल हरिद्वार और सेंट पॉल स्कूल रामपुर के बीच हुआ, जिसमे 1-0 से सेंट पॉल जीता। आठवां मैच भी अंडर-19 वर्ग स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल रामपुर का एसवीआरएम स्कूल हरिद्वार के बीच हुआ। जिसमें 1-0 से एसवीआरएम ने जीत हासिल की। इससे पूर्व तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी इकबाल ख़ान रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शरद गुप्ता के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed