{"_id":"0ce42832f888cf5097d41786fe294136","slug":"cbse-hocky-event-in-whitehall-public-school-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी रामपुर का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी रामपुर का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी कई मुकाबले हुए। दूसरे दिन भी रामपुर के स्कूलों की टीमों ने अपना दबदबा कायम रखा। अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट पाल्स की टीम ने व्हाइटहाल स्कूल की टीम को दो के मुकाबले चार गोल से पराजित कर दिया। सीबीएसई ईस्ट जोन हाकी टूर्नामेंट का गुरुवार को दूसरा दिन था।
मेजबान व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल के मैदान और शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलग-अलग मुकाबले हुए। पहला मुकाबला अंडर-19 बालिका वर्ग में ठाकुद्वारा गर्ल्स स्कूल गाजियाबाद का मुकाबला कैंब्रिज स्कूल गाजियाबाद के बीच हुआ। ठाकुरद्वारा स्कूल की लड़कियों की टीम एक गोल से विजयी रही।
दूसरा मुकाबला अंडर-14 बालक वर्ग में खेलगांव इलाहाबाद और बीएनएस बनारस के बीच हुआ। खेलगांव की टीम को बीएनएस बनारस ने 3-0 से पराजित कर दिया। अंडर-19 बालक वर्ग में व्हाइट हाल स्कूल का मुकाबला सेंट पाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच हुआ। सेंट पाल्स ने व्हाइट हाल रामपुर को 4-2 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
अंडर-19 गर्ल्स में व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल और सेंट एंथोनी के बीच मुकाबला होना था। व्हाइट हाल स्कूल को वाक ओवर दे दिया गया। अंडर-19 गर्ल्स में डीएमए और सेंट मेरी स्कूल के बीच मुकाबला हुआ। सेंट मेरी की टीम ने डीएम को दो गोल से पराजित कर दिया।
अंडर-14 बालक वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल की टीम का मुकाबला डीपीएस गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें लिटिल फ्लावर बनारस की टीम चार गोल से विजयी रही। डीडीपीएस गोंविदपुरम गाजियाबाद की टीम कोई गोल नहीं दाग सकी। अंडर-14 गर्ल्स में डीपीएस और डीएमए के बीच मुकाबला हुआ।
डीएमए ने डीडीपीएस को तीन गोल से पराजित कर दिया। डीडीपीएस की टीम अंत तक कोई गोल नहीं दाग सकी। अंडर 19 गर्ल्स में एसआरवीएम हरिद्वार का मुकाबला ठाकुरद्वारा गर्ल्स स्कूल गाजियाबाद से हुआ। हरिद्वार की टीम तीन गोल से विजयी रही।
शहीद-ए-आजम स्टेडियम में भी कई मुकाबले हुए। अंडर-19 बालक वर्ग में आईएनएस वाराणसी का मुकाबला सनवे की टीम के बीच हुआ। सनवे की टीम सात गोल से विजयी रही। इसी वर्ग में डीएमए और सेंट एंथोनी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें डीएमए की टीम चार गोल से जीत गई। सेंट एंथोनी की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी।
अंडर-19 गर्ल्स में सेंट पाल्स की टीम ने ग्रीनवुड को दो गोल से पराजित कर दिया। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएमए ने डीडीपीएस को तीन गोल से पराजित कर दिया। इसी वर्ग में ग्रीनवुड ने सेंट एंथोनी को दो गोल से पराजित कर दिया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या शोभा नंदा, उप प्रधानाचार्या डा. बसंत गुप्ता, अमर सिंह, संजीव ध्यानचंद्र, रंजीत रहे।