{"_id":"6983ad728da49e78cb0937c4","slug":"cbse-even-if-you-write-the-correct-answer-in-the-wrong-section-marks-will-be-deducted-rampur-news-c-282-1-rmp1027-163527-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : सही उत्तर भी गलत सेक्शन में लिख दिया तो कट जाएंगे नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : सही उत्तर भी गलत सेक्शन में लिख दिया तो कट जाएंगे नंबर
Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान विषयों में उत्तर-पुस्तिका के लेखन पैटर्न में सख्त सेक्शन-वाइज मूल्यांकन प्रणाली लागू
17 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। सीबीएसई ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में उत्तर-पुस्तिका के लेखन पैटर्न में सख्त सेक्शन-वाइज मूल्यांकन प्रणाली लागू की है। अब सही उत्तर भी अगर गलत सेक्शन में लिखा गया तो उसे अटेंप्ट नॉट डन मानते हुए शून्य अंक दिए जाएंगे।
जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जो 28 मार्च तक चलेंगी। सीबीएसई परीक्षा में अब सिर्फ सही जवाब लिखना काफी नहीं, बल्कि जवाब सही सेक्शन में लिखा गया है या नहीं यह सबसे महत्वपूर्ण होगा। यदि छात्र सही उत्तर भी गलत सेक्शन में लिख देगा तो वह उत्तर पूरी तरह मूल्यांकन से बाहर हो जाएगा और शून्य अंक मिलेंगे। यह नियम इतना सख्त है कि पुनर्मूल्यांकन या री-चेकिंग में भी कोई सुधार संभव नहीं होगा।
सीबीएसई ने मूल्यांकन को अधिक व्यवस्थित और निष्पक्ष बनाने के लिए अनुशासन-आधारित सेक्शन-वाइज मूल्यांकन प्रणाली शुरू की है। प्रश्न-पत्र और उत्तर-पुस्तिका दोनों को अब स्पष्ट सेक्शनों में बांटा गया है, ताकि अलग-अलग परीक्षक अलग-अलग हिस्सों की जांच कर सकें।
विज्ञापन
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले उत्तर-पुस्तिका में सेक्शनों की स्पष्ट हेडिंग लिखना अनिवार्य है। उत्तरों को ठीक उसी क्रम और सेक्शन में रखना होगा। किसी भी हाल में अलग-अलग विषयों के उत्तर एक सेक्शन में मिक्स नहीं होने चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोई छात्र इतिहास का उत्तर भूगोल सेक्शन में या जीव विज्ञान का उत्तर रसायन विज्ञान सेक्शन में लिख देता है, तो वह उत्तर बिल्कुल नहीं चेक होगा। अब सिर्फ ज्ञान नहीं, बल्कि सही जगह पर सही तरीके से लिखना भी अंकों का आधार बनेगा। समय रहते अभ्यास करने वाले छात्र ही इस चुनौती को पार कर सकेंगे। - एनके तिवारी, सिटी कोऑर्डिनेटर