{"_id":"5ad79b4d4f1c1ba67f8b5561","slug":"caught-fire-in-wheat-crop-in-rampur000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार टूटने से फसल जली, हाईवे पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार टूटने से फसल जली, हाईवे पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डुंडाई गांव में आग से गेहूं की फसल जलने के बाद हंगामा करते किसान। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली के तार किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कहीं बिजली के तार टूटने तो कहीं बिजली के तारों से उठी चिंगारी से लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। मिलक क्षेत्र के खाता चिंतामन में फसल जलने पर गुस्साए किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत कर जाम खुलवाया।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडई में पांच किसानों के खेत में आग लग गई। इससे गेहूं की तीन एकड़ फसल राख हो गई। इसी तरह, थाना शहजादनगर क्षेत्र स्थित डुंडई गांव में सद्दीक, अब्बलसेन, अकबर अली, इस्हाक़, इस्ताहक के खेत आस पास में है। इनमे गेहूं की फसल तैयार थी।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे अचानक गेहूं की फसल से लपटे निकलने लगी। सूचना पर खेत मालिक मौके पर पहुंचे आैर किसी तरह आग पर काबू पाने की असफल कोशिश की। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक तीन एकड़ फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
खेत स्वामी ने बताया कि उसे शक है कि किसी राहगीर ने बीड़ी पीकर खेत के पास फेंक दी, जिससे आग लग गई। बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा मिलक क्षेत्र के खाता चिंतामन और बृजपुर के मझरा गांव में 17 लोगों के गेहूं की फसल बिजली का तार टूटने से आग से राख हो गई।
गांव वालों ने गुस्से में रठौंडा-धमोरा मार्ग जाम लगा दिया। एसडीएम मिलक और एसओ मिलक ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। आग से 30 एकड़ फसल जलने का अनुमान है। पीडित महेंद्र, जागन , झम्मन, सुभाष, हरिमोहन, फरयाद, चुन्ने खान, तेजराम, डालचंद, विजयपाल, रामप्यारी, नरेश, पसुराम, तोताराम, राजपाल, नंदकिशोर, भूरी देवी की मुआवजे की मांग की है।