{"_id":"5ad397c74f1c1b84028b4b8a","slug":"caught-fire-in-wheat-crop-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से टकराई मशीन, गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से टकराई मशीन, गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्वार में इमरता राय गांव में कंबाइन के एचटी लाइन से टकराने के बाद गेहूं की फसल में लगी आग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गेहूं की फसल काटते समय कंबाइन मशीन खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से जा टकराई, जिससे उठी चिंगारी ने गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छह एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान कंबाइन चालक भी घायल हो गया। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
रविवार दोपहर तहसील क्षेत्र के गांव इमारता राय के जंगल में असालतपुर निवासी नाजिर अली की कंबाइन से चालक वीरेंद्र कुमार कुमार इमारता राय निवासी माजिद अकबर अली की गेहूं की फसल काटने आया था। जैसे ही कंबाइन ने खेत में जाकर गेहूं काटना शुरू किया कि तभी खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से कंबाइन टकरा गई। जिससे निकली चिंगारियों से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
आसपास मौजूद खेत स्वामियों ने ट्रैक्टर हेरो चलाकर जमीन के चारों ओर जुताई कर अपनी फसलों को बचाया लेकिन तब तक किसानों की छह एकड़ फसल जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख जलकर राख हो गई। कंबाइन को आग से बचाने के चक्कर में चालक भी झुलस कर घायल हो गया लेकिन उसने कंबाइन को खेत से बाहर लाकर खड़ा कर दिया। आग लगने से कंबाइन के टायर भी जल गए। घायल चालक का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया है।
विज्ञापन