{"_id":"5dc8492c8ebc3e5b2b25a9b0","slug":"caught-fire-in-two-stores-rampur-news-mbd3287741193","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना स्टोरों में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना स्टोरों में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी(रामपुर)। क्षेत्र में दो किराना स्टोरों में रहस्यमय ढंग से आग लग गई। हादसे में करीब 50 लाख के नुकसान का अंदेशा जताया गया है। आग बुझाने के प्रयास में एक किराना स्टोर स्वामी भी झुलस गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के बिजारखाता गांव निवासी इदरीश अहमद का दोमंजिला बने घर में ही किराना स्टोर है। शनिवार रात करीब दो बजे स्टोर में आग लग गई। किराना स्टोर से धुआं उठते देख परिजन घबरा गए और जैसे-तैसे घर से अन्य सदस्यों को बाहर निकाला। इदरीश ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, जिसमें वो झुलस भी गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। इदरीश के किराना स्टोर में लगी आग की चपेट में उसके छोटे भाई इरफान की किराना स्टोर भी आ गया। दोनों किराना स्टोरों में रात भर लपटें उठती रही। हादसे की सूचना पर स्वार एसडीएम राकेश गुप्ता और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने से घंटों तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। आग बुझाने के प्रयास में झुलसे इदरीश को बाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मसवासी -बिजारखाता मार्ग घंटों बंद रहा। इस रूट से गुजरने वाले वाहनों को मुरादाबाद और स्वार मार्ग पर डायवर्ट किया गया। किराना स्टोर स्वामियों के अनुसार आग से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।