{"_id":"5dc310808ebc3e5b2d5401a5","slug":"caught-fire-in-cylinder-three-injured-rampur-news-mbd328345381","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा, तीन गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, गैस सिलेंडर फटा, तीन गंभीर रूप से झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बीपी कालोनी में गैस रिसनेे से आग लग गई। इस दौरान घर में रखे रसोई गैस के सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनको बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आग को नियंत्रित किया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बीपी कालोनी में सतनाम सिंह का घर है। बुधवार की दोपहर गीजर से गैस का रिसाव हो गया और गैस पूरे घर में फैल गई। इस दौरान किसी गैस फैलने की जानकारी नहीं मिली। दोपहर के वक्त रसोई घर में जब चूल्हा जलाने का प्रयास किया गया तो आग पूरे घर में फैल गई। उस वक्त घर में सतनाम सिंह की पत्नी अजीत कौर, बेटी मनप्रीत कौर और बेटा तरनजीत सिंह था, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान रसोई घर में रखा सिलेंडर फट गया जिसकी चपेट में तीनों आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया और तीन घायलों को बाहर निकाला गया। उनको पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उनको रेफर कर दिया। तीनों को तत्काल बरेली ले जाया गया। आग से घर का सारा सामान, फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया।