{"_id":"5898d3044f1c1b8752378db6","slug":"caught-fire-in-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, धू-धू कर जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, धू-धू कर जली
अमर उजाला ब्यूरो स्वार/ रामपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक पर सवार पिता-पुत्री समेत तीन को टक्कर मार दी। हादसे में जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये है। जबकि बाइक धू-धूकर जल उठी। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां से पिता-पुत्री को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
सोमवार की शाम थाना अजीमनगर के गांव नगलिया आकिल निवासी रफी अहमद अपनी बेटी नाजरीन (8) और एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह स्वार रामपुर मार्ग स्थित गांव सोनकपुर के नजदीक पहुंचे तभी रामपुर की दिशा से तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर बाइक सवारों को लगभग 150 मीटर तक घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।
विज्ञापन
बाइक पर पिता-पुत्री समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि बाइक धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते लेागों की भीड़ लग गई। उन्होंने भाग रहे डंपर को पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां से पिता-पुत्री को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और डंपर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन