{"_id":"586018464f1c1b741aeeaec5","slug":"cashless-tranjection","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध, ब्रेड और दवा भी अब ई-वालेट से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, ब्रेड और दवा भी अब ई-वालेट से
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को कपड़े की दुकान पर स्वाइप कार्ड से लेनदेन करते दुकान मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद खाली हुई जेबों के बाद लोग कैशलेस भुगतान की ओर बढ़ रहे हैं। दो दिन से बैंक बंद हैं और एटीएम भी रुपये नहीं उगल रहे हैं, ऐसी स्थिति में एटीएम कार्ड लिए घूम रहे ग्राहक दुकानदारों से खुद ही पूछ रहे हैं कि क्या स्वाइप मशीन है?
पेट्रोल, दवाओं के साथ ही दूध, ब्रेड आदि सामान के लिए भी पेटीएम के जरिये भुगतान किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में डिजिटल भुगतान के प्रति तस्वीर काफी बदली हुई नजर आ रही है। एक अनुमान के मुताबिक, करीब 25 फीसदी लोग आनलाइन भुगतान करने लगे हैं।
विज्ञापन
दो दिन से बैंकें बंद हैं, चौथे शनिवार फिर रविवार की वजह से बैंकों तो बंद हैं, एटीएम में भी रुपये नहीं हैं। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम पर इतनी लंबी
विज्ञापन
लाइन लगी थी कि कई घंटे में एटीएम तक पहुंचने का नंबर आए। रविवार को जब अमर उजाला टीम ने ग्राहकों की रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीददारी कैसे हो रही है यह जानकारी ली तो रामपुर शहर में काफी बदला हुआ नजारा सामने आया। अधिकांश दुकानदार डिजिटल पेमेंट पर आधारित लेन देन करने लगे हैं। कहीं पेटीएम, ई-वालेट तो कहीं स्वाइप मशीन से भुगतान किया जा रहा है।