फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cash worth two lakh and jewelry, gathered for daughter's wedding, stolen.

Rampur News: बेटी की शादी के लिए जुटाई दो लाख की नकदी और जेवर चोरी

Mon, 21 Sep 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cash worth two lakh and jewelry, gathered for daughter's wedding, stolen.
पटवाई। क्षेत्र के मंसूरपुर निकट पिपला गांव निवासी सत्तार हुसैन के घर में शनिवार रात अज्ञात चोर घुस आए। चोर घर में रखी दो लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह घर का सामान बिखरा देख सत्तार हुसैन के होश उड़ गए।
विज्ञापन

सत्तार हुसैन ने बताया कि वह रात में घर का गेट लगाकर सोए थे। सुबह उठे तो गेट खुला हुआ था और घर में रखे संदूक का सामान बिखरा हुआ था। पैसे और जेवर की तलाशी की तो वह गायब मिले। उन्होंने बताया कि नकदी और जेवर बेटी की शादी के लिए इकट्ठा करके रखे थे। एक माह बाद बेटी की शादी में यह पैसा खर्च करते।
विज्ञापन

सूचना के बाद रात में डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घर के पास सड़क की ओर लगे कैमरे को देखा गया, जिसमें एक युवक दीवार कूदकर भागता हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित ने उसे अपने गांव का ही युवक बताया है। पीड़ित ने मामले में थाने में शिकायत देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। इस तरह की घटना है तो तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed