फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cash problem

46 दिन गुजरे पर खत्म नहीं हुई कतार

Mon, 26 Dec 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
cash problem
रामपुर में रविवार को एसबीआई की मुख्य शाखा पर एटीएम पर लगी लंबी लाइन। अमर उजाला

विज्ञापन

कैश का संकट रविवार को और बढ़ा रहा। बैंकों में छुट्टी थी और एटीएम भी खाली थे, कैश   के लिए लोग भटकते रहे,लेकिन कैश की दिक्कत कम नहीं हुई।  कैश न मिलने से लोग खासा  परेशान दिखे। जिले के करीब 90 फीसदी एटीएम अब पूरी तरह से पब्लिक के लिए बेकार साबित हो रहे हैं।

नोटबंदी के 46 दिन गुजर चुके हैं। मगर, लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को बैंकों में  छु्ट्टी थी लोगों का सहारा एटीएम होना चाहिए था,लेकिन एटीएम भी चालू नहीं थे।जरूरतभर का खर्चा चलाने के लिए कैश की जरूरत पड़ रही थी,लेकिन कैश हाथ नहीं आ  रहा था।
विज्ञापन


 कैश निकालने के लिए भी लोग कभी इस एटीेएम पर तो कभी दूसरे एटीएम पर दौड़ लगा रहे थे। मगर, किसी भी एटीएम पर कोई कैश नहीं  मिल पा रहा  था। लोग भटक रहे थे,लेकिन सभी की  हालत एक जैसी नजर आ रही थी। कहीं एटीएम बंद था तो किसी का शटर खुला हुआ था लेकिन कैश नहीं था। एटीएम में कैश न होने से लोग भटकते हुए नजर आए,जिससे लोगों को खासी दिक्कत आती रही। लोगों की दिक्कत को कोई समझने की कोशिश नहीं कर रहा है। जिले में इस वक्त करीब 95 फीसदी   एटीएम पूरी तरह बंद पड़े हैं,जिसकी वजह से लोग परेशान नजर आ  रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed