{"_id":"6a3adb1ca2e30d96e604c0a2","slug":"case-registered-against-husband-for-submitting-private-photos-in-court-rampur-news-c-282-1-smbd1025-174000-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: निजी फोटो अदालत में पेश करने के आरोप में पति पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: निजी फोटो अदालत में पेश करने के आरोप में पति पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 24 Jun 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। वैवाहिक विवाद के बीच एक महिला ने पति पर न्यायालय में उसके निजी व आपत्तिजनक फोटो पेश करने और एक करोड़ रुपये की उगाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 20 नवंबर 2021 को दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर निवासी अंकुल रस्तोगी के साथ हुआ था। मतभेदों के कारण वह 18 अप्रैल 2024 से अपने माता-पिता के साथ रह रही है। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद का मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है।
आरोप है कि 12 जून को पति ने न्यायालय में बंद लिफाफे में उसके निजी फोटो पेश कर दिए, जिससे वे फोटो वकीलों और अन्य लोगों के सामने आ गए। इसी दिन कोर्ट से बाहर आते समय आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग की और कहा कि राशि न मिलने पर वह इन फोटो को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अपलोड कर देगा। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।